satish shah

अभिनेता सतीश शाह का निधन – “मैं हूँ ना” के Professor Rasai अब हमारे बीच नहीं रहे

मुंबई, 25 अक्टूबर 2025 – फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हास्य अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन आज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे सतीश शाह ने अपने करियर में दर्शकों के दिलों में हमेशा एक अलग जगह बनाई।

सतीश शाह की दुःखद मौत की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

सतीश शाह का जीवन और करियर

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की और धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी में अपनी कलाकारी से अलग पहचान बनाई। उनके करियर की शुरुआत 1970 के दशक में हुई और जल्द ही उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपने और खींचा।

उनकी पहली फिल्म थी “अरविंद देसाई की अजीब दास्तान”। हालांकि उन्हें असली पहचान 1983 में आई उनकी फिल्म “जाने भी दो यारों” से मिली, जो उस समय बहुत प्रसिद्ध हुए थी और आज भी लोग याद करते है। इस फिल्म में उन्होंने भ्रष्ट नगर निगम आयुक्त डी’मेलो का किरदार निभाया, जो आज भी कॉमिक फिल्मों के इतिहास में याद किया जाता है।

टीवी जगत में भी सतीश शाह का नाम बेहद चर्चित रहा। उन्हें सबसे ज्यादा टीवी पर लोकप्रियता मिली “साराभाई वर्सेस साराभाई” मलिका में इन्द्रवदन साराभाई के किरदार से। उनका हास्यपूर्ण अंदाज और सरल अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। उनकी हर भूमिका में स्वाभाविकता और सहज हास्य नजर आता था।

सतीश शाह ने 2004 की फिल्म “मैं हूँ ना” में भी अपनी यादगार भूमिका निभाई। इसमें उन्होंने Professor Rasai का किरदार निभाया। यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया और आज भी याद किया जाता है।

सतीश शाह जी – स्वास्थ्य और निधन

सतीश शाह पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने की वजह से उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
25 अक्टूबर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने की।

उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डाल दिया।

इंडस्ट्री और फैंस की सतीश शाह के निधन पर प्रतिक्रिया

सतीश शाह के निधन की खबर मिलते ही कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। अभिनेता आर. माधवन ने लिखा:
“सतीश सर की कमी हमेशा रहेगी। उनकी यादें और हास्य हमेशा हमारे साथ रहेंगे।”

इसके अलावा कई कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की।

सतीश शाह जी की यादगार भूमिकाएँ और योगदान

सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं। उनकी कुछ प्रमुख भूमिकाएँ हैं:

  • जाने भी दो यारों – भ्रष्ट नगर निगम आयुक्त डी’मेलो
  • मैं हूँ ना – प्रोफेसर
  • कल हो ना हो – हास्यपूर्ण किरदार
  • साराभाई वर्सेस साराभाई – इन्द्रवदन साराभाई

उनकी अदाकारी में हमेशा सहजता और हास्य का अद्भुत मिश्रण था। उनका अंदाज दर्शकों के दिलों में बस गया और वे हर उम्र के लोगों के प्रिय अभिनेता बन गए।

सतीश शाह का व्यक्तित्व

सतीश शाह सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक सरल और विनम्र इंसान भी थे। वे हमेशा अपने सहकर्मियों और नए कलाकारों के लिए मददगार रहे। उनका व्यवहार, उनके हंसमुख चेहरे और उनके संवाद लोगों के दिल में हमेशा याद रहेंगे।

उनकी यादें सिर्फ फिल्मों और टीवी तक ही सीमित नहीं, बल्कि उन लोगों के दिलों में भी बसी हैं जिन्होंने उनके साथ काम किया या उनसे मुलाकात की।

सतीश शाह का जाना भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी हानि है। उनके अभिनय, उनके हास्य और उनकी सरलता हमेशा याद रखी जाएगी। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

सतीश शाह ने अपने जीवन में जो भी किया, वह दर्शकों के दिल में हमेशा जीवित रहेगा। उनके जाने से इंडस्ट्री में एक खालीपन जरूर है, लेकिन उनकी यादें हमें हमेशा हँसाती और प्रेरित करती रहेंगी।

Hindinewser

Hindi Newser Desk

हिंदी न्यूज़र, हिंदी और अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ का एक समर्पित समूह है। टीम राजनीति, व्यवसाय और मार्केट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और वैश्विक खबरों पर ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी पाठकों को प्रदान करती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और पठनीय न्यूज़ पहुँचाना है।

australia vs india odi 25-10-2025

सिडनी में “Ro-Ko” की धुआँधार पारी – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार जीत

Australia Women vs South Africa Women

Australia Women vs South Africa Women – ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका का संघर्ष बेकार

Gallery

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930