इक्कीस

‘इक्कीस’ ट्रेलर – अगस्त्या नंदा बने जांबाज़ अरुण खेतरपाल, देशभक्ति से भरपूर श्रीराम राघवन की नई फिल्म

मुंबई | 29 अक्टूबर 2025

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्या नंदा अपनी आने वाली फिल्म से अब बड़े पर्दे पर एक वीर सैनिक के रूप में नज़र आने वाले हैं। बुधवार को मेडॉक फिल्म्स ने उनकी नई फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो परमवीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल की ज़िंदगी पर आधारित है।

करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में अगस्त्या का किरदार फौज में भर्ती होकर कठिन ट्रेनिंग करता दिखता है। हर फ्रेम में देशभक्ति और जज़्बे की झलक मिलती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अरुण खेतरपाल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी थी।

फिल्म में अगस्त्या के साथ धर्मेंद्र, जायदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सिमर भाटिया, अभिनेता अक्षय कुमार की भतीजी हैं और इस फिल्म से उनका भी बड़ा डेब्यू माना जा रहा है।

निर्देशक श्रीराम राघवन, जो अपने थ्रिलर स्टाइल मूवीज और गहराई भरी कहानियों के लिए जाने जाते हैं, इस बार एक देशभक्ति पर आधारित वॉर ड्रामा लेकर आए हैं। इक्कीस के ट्रेलर में उनके निर्देशन की झलक साफ दिखती है — सादगी, भावनाएं और सच्चाई से भरी कहानी।

फिल्म का ट्रेलर पहले केवल सिनेमाघरों में ‘थम्मा’ फिल्म के साथ दिखाया गया था। अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर भी रिलीज़ कर दिया गया है ताकि दर्शक घर बैठे इस प्रेरणादायक कहानी की झलक देख सकें। ट्रेलर के रिलीज़ के कुछ देर बाद ही X सोशल मैदा पर इसी फिल्म के #BattleofBasantar ट्रेंड कर रहा है।

‘इक्कीस’ की कहानी सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि उस हर जवान की है जो देश की सुरक्षा के लिए हर पल तैयार रहता है, अपनी जान डाव पर लगाता है।

ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक हैं। कई यूज़र्स ने अगस्त्या की परफॉर्मेंस और राघवन के निर्देशन की तारीफ़ की है, मिलजुलके कहे तोह इस दिसंबर में हमें एक अच्छी देशभक्ति पर बानी फिल्म देखने को मिल सकती हैं।

“इक्कीस” फिल्म दिसंबर 2025 में थिएटरों में रिलीज़ होगी और माना जा रहा है कि यह साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक साबित होगी, और बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी चाप छोड़ेगी।

Hindinewser

Hindi Newser Desk

हिंदी न्यूज़र, हिंदी और अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ का एक समर्पित समूह है। टीम राजनीति, व्यवसाय और मार्केट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और वैश्विक खबरों पर ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी पाठकों को प्रदान करती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और पठनीय न्यूज़ पहुँचाना है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया पहला T20: बारिश ने बिगाड़ा मैच, टीम इंडिया का दमदार आगाज़ बेकार गया

CGPA to Percentage

CGPA to Percentage कैसे निकालें? आसान तरीका और Formula जानिए

Gallery

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930