india women vs bangladesh women odi worldcup 2025

भारत-बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप मैच बारिश से रद्द, टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन बेकार गया

नवी मुंबई, 26 अक्टूबर:
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 28वां मुकाबला आज रविवार को नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश ने मैच का मज़ा बेकार कर दिया। भारत और बांग्लादेश के बीच यह रोमांचक मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा, और दोनों टीमों को सामान अंक दिए गए।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित होता दिखा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लय में शुरुआत की और बांग्लादेश की बल्लेबाज़ों को अंत तक खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

बांग्लादेश की पारी पहले बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की महिला टीम 27 ओवर में 9 विकेट पर केवल 119 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शारमिन अख्तर ने 53 गेंदों पर सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, जबकि सोभाना मोस्तारी ने 26 रन जोड़कर कुछ हद तक टीम को संभाला। बाकी बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

भारत की तरफ से राधा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा श्री चरणी ने 2 विकेट लिए, जबकि रेनुका सिंह और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

भारत की बल्लेबाजी

27 ओवर में 119 रन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जबरदस्त शुरुआत की। स्मृति मंधाना ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 34 रन ठोके। उनके साथ अमनजोत कौर ने आज पारी को ओपन किया जिसमे 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

भारत ने 8.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 57 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने दोबारा मैच के बिच में दस्तक दी और मैच आगे नहीं खेला जा सका। इसके बाद कुछ हद तक प्रतीक्षा करने के बाद अंपायरों ने मैच को ‘नो रिजल्ट’ घोषित कर दिया।

भारत विरुद्ध बांग्लादेश मैच में बारिश बनी विलेन

मैच जिस तरह से आगे बढ़ रहा था और भारतीय फलंदाज जिस तरह से खेल रहे थे, उससे साफ था कि भारत आसानी से जीत हासिल कर अपने नाम २ पॉइंट कर सकता था, लेकिन मौसम ने टीम की मेहनत पर पानी फेर दिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक देकर मुकाबले को समाप्त कर दिया गया।

अंक तालिका पर असर
इस मैच के रद्द होने के बाद भारत ने अपने खाते में एक अंक जोड़ा है। टीम अब वर्ल्ड कप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, बांग्लादेश को भी एक अंक मिला है, जिससे उसके नेट रनरेट में कुछ सुधार हुआ है।

भारतीय महिला टीम का अब आगे का सफर

भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला सेमि फाइनल में अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर विराजमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ३० अक्टूबर को खेलेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम सेमि फाइनल में क्वालीफाई न होने के कारन इस सीरीज से बहार हो गयी। लेकिन भारतीय टीम इस मैच को जीतने के मूड में थी और सेमि फाइनल में जीत के आत्मा विश्वास के साथ जाना चाहती थी, ये आज की गेंदबाजी और बल्लेबाजी की शुरुआत ने यह साफ कर दिया था।

भले ही यह मैच अधूरा रह गया, लेकिन भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि वे इस वर्ल्ड कप की सबसे मज़बूत दावेदारों में से एक हैं, और ऑस्ट्रेलिया टीम को हराने का दमखम रखती है।

Hindinewser

Hindi Newser Desk

हिंदी न्यूज़र, हिंदी और अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ का एक समर्पित समूह है। टीम राजनीति, व्यवसाय और मार्केट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और वैश्विक खबरों पर ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी पाठकों को प्रदान करती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और पठनीय न्यूज़ पहुँचाना है।

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 को टक्कर देने आ रही हैं 3 नई 7-सीटर SUVs – जानिए पूरी डिटेल

aaj ka rashifal 27 october 2025

आज का राशिफल – 27 अक्टूबर 2025 – आज का पंचांग और सभी राशियों का भविष्यफल

Gallery

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930