Australia women vs India women

Australia women vs India women – ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत महिला टीम वर्ल्ड कप फाइनल में पहुँची — जेमिमा और हरमनप्रीत की शानदार साझेदारी से 5 विकेट की जीत

मुंबई, 30 अक्टूबर 2025 —

australia women vs india women: नवी मुंबई के डॉ. डी. वाय. पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह टीम अब किसी भी हालत में पीछे नहीं हटती, उन्हों ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देदी।

ऑस्ट्रेलिया महिला जैसी मजबूत टीम जो की पिछले १५ मैचेस लगातार जित्नाटी आयी है और ७ बार वल्र्ड चैंपियन है उनको 5 विकेट से हराकर भारत महिला टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के हीरो (या कहें हीरोइन) रहीं जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने बीच के ओवरों में टीम को संभालते हुए शानदार साझेदारी की।

मैच की शुरुआत और ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान एलिसा हीली जल्दी आउट हो गईं, लेकिन फीबी लिचफील्ड और एलीस पेरी ने मिलकर पारी को मजबूत किया। लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 119 रन ठोके, वहीं पेरी ने 77 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 49.5 ओवर में 338 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने दो-दो विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – 338/10 (49.5 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
Alyssa Healy (c & wk)51500
Phoebe Litchfield11993173
Ellyse Perry778862
Ashleigh Gardner634544
अन्यबाकी बल्लेबाज मिलकर 74 रन बना सके

कुल: 338/10 (49.5 ओवर)

फील्डिंग में भारत का जोश देखने लायक था, खासकर रिचा घोष के रन आउट्स और क्रांति गौड़ की शानदार गेंदबाजी ने निर्णायक भूमिका निभाई।

भारतीय बल्लेबाजों की दमदार जवाबी पारी

भारत के सामने लक्ष्य बड़ा था 339 रन और उसमे भी भारत की शुरुआत थोड़ी डगमगाई जब शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद मैदान पर आईं जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने जैसे पूरी कमान अपने हाथों में ले ली।

जेमिमा ने 134 गेंदों में 127 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 89 रन बनाए और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 167 रन जोड़े, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

अंत में दीप्ति शर्मा (24 रन) और रिचा घोष (26 रन) ने तेजी से रन बनाए और भारत ने 48.3 ओवर में 341 रन बनाकर जीत दर्ज की।

भारत महिला टीम – 341/5 (48.3 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
जेमिमा रोड्रिग्स127*134140
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)8988102
रिचा घोष (wk)261622
दीप्ति शर्मा241730
अन्यशफाली और स्मृति ने 34 रन जोड़े

कुल: 341/5 (48.3 ओवर) — भारत 5 विकेट से जीता 🏆

भारतीय टीम का रन रेट शानदार 7.03 रहा, और दर्शकों ने नवी मुंबई के इस मुकाबले को एक ऐतिहासिक शाम के रूप में याद किया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा

मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने कहा,

“यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, पूरे भारत की है। हमने जिस तरह दबाव में खेला, वह हमारे आत्मविश्वास और मेहनत का नतीजा है। फाइनल में हम और मजबूत उतरेंगे।”

वहीं जेमिमा रोड्रिग्स को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया, जिन्होंने न केवल शानदार बल्लेबाजी की बल्कि पूरी पारी को एक एंकर की तरह संभाला।

अब भारत का अगला मुकाबला फाइनल में

इस जीत के साथ भारत महिला टीम अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

दोनों टीमों के बीच टक्कर बेहद रोमांचक रहने वाली है, एक ओर भारत का शानदार फॉर्म और दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की बैलेंस्ड टीम।

Hindinewser

Hindi Newser Desk

हिंदी न्यूज़र, हिंदी और अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ का एक समर्पित समूह है। टीम राजनीति, व्यवसाय और मार्केट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और वैश्विक खबरों पर ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी पाठकों को प्रदान करती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और पठनीय न्यूज़ पहुँचाना है।

stock-market-today-30-october-2025

Stock Market Today – 30 Oct 2025: आज का मार्केट और टॉप ट्रेड्स अपडेट

Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2025 – सभी राशियों का शुक्रवार विशेष

Gallery

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930