भारत और ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया पहला T20: बारिश ने बिगाड़ा मैच, टीम इंडिया का दमदार आगाज़ बेकार गया

कैनबरा, 27 अक्टूबर 2025:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले को बारिश ने अधूरा छोड़ दिया। मैनुका ओवल, कैनबरा में खेला जा रहा यह मैच “नो रिजल्ट” घोषित कर दिया गया।
बारिश रुकने का इंतजार लंबा चला, लेकिन हालात सुधरे नहीं और मैच आगे नहीं खेला जा सका, और रद्दा कर दिया।

भारत के बल्लेबाजों की तूफानी शुरुआत

पहले गेंदबाजी का मौका भारत को नहीं मिला, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
हालांकि, जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार शुरुआत की।
भारत ने 9.4 ओवर में 97 रन पर सिर्फ 1 विकेट गंवाया था।
शुभमन गिल (37 रन, 20 गेंद) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (39 रन, 24 गेंद) क्रीज़ पर जमकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे।
दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

अभिषेक शर्मा ने भी तेज़ 19 रन बनाए, लेकिन वे नाथन एलिस की गेंद पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट हुए।
भारत का रनरेट उस समय 10 के पार पहुंच चुका था।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों सूर्या और शुभमन तूट पड़े

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी कुछ खास नहीं रही।
नाथन एलिस ने 1.4 ओवर में 25 रन देकर अभिषेक शर्मा का विकेट लिया।
जबकि जॉश हेज़लवुड और ज़ेवियर बार्टलेट ने 8-8 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी की।
स्पिनर मैथ्यू कूनेमन भी रन रोकने में नाकाम रहे और 2 ओवर में 22 रन दे बैठे।

कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही खेल पर पकड़ बना ली थी, लेकिन बारिश ने पूरा रोमांच अधूरा छोड़ दिया।

आज के मैच में बारिश बनी खलनायक

जब भारत की पारी 10वें ओवर के करीब पहुंच रही थी, तभी तेज़ बारिश शुरू हो गई।
मैदान गीला होने के कारण मैच को दोबारा शुरू नहीं किया जा सका।
अंततः अंपायरों ने मैच को नो रिजल्ट घोषित कर दिया।
दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े।

मैच में भारत की स्थिति

जब खेल रुका, भारत की टीम बेहद मजबूत स्थिति में थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे थे। गिल ने चौकों की बारिश की, जबकि सूर्यकुमार ने दो शानदार छक्के लगाए।
अगर बारिश न आती तो भारत 200 के आसपास का स्कोर खड़ा कर सकता था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ की अगली भिड़ंत

पहले मैच में नतीजा न निकलने से अब तीन मैचों की सीरीज़ 0-0 से बराबर है। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 30 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में वही लय बरकरार रखना चाहेगी, जो उसने कैनबरा में दिखाई थी।

स्कोरकार्ड

भारत: 97/1 (9.4 ओवर)
शुभमन गिल – 37, सूर्यकुमार यादव – 39, अभिषेक शर्मा – 19
नाथन एलिस – 1/25

परिणाम: कोई नतीजा नहीं (बारिश के कारण)

Hindinewser

Hindi Newser Desk

हिंदी न्यूज़र, हिंदी और अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ का एक समर्पित समूह है। टीम राजनीति, व्यवसाय और मार्केट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और वैश्विक खबरों पर ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी पाठकों को प्रदान करती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और पठनीय न्यूज़ पहुँचाना है।

India vs Australia Live Score Today

India vs Australia Live Score Today | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत पहला T20 2025 लाइव अपडेट

इक्कीस

‘इक्कीस’ ट्रेलर – अगस्त्या नंदा बने जांबाज़ अरुण खेतरपाल, देशभक्ति से भरपूर श्रीराम राघवन की नई फिल्म

Gallery

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31