Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 को टक्कर देने आ रही हैं 3 नई 7-सीटर SUVs – जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2025 —
भारत जी जानी मानी महिंद्रा की XUV700 भारत में काफी समय से भारतीय लोगों की पसंदीदा SUV बनी हुई है। लेकिन अब कुछ बड़ी ऑटो कंपनियां इस एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले कुछ महीनों में तीन नई 7-सीटर SUV लॉन्च होंगी, जो सीधे महिंद्रा XUV700 को चुनौती देंगी और मार्केट में धूम मचाएंगी । इन गाड़ियों में आराम, स्टाइल और नई तकनीक का बढ़िया मेल देखने को मिलेगा।

Renault (रेनो) की नई 7-सीटर SUV

यूरोपियन कंपनी Renault ने हाल ही में अपनी नई 7-सीटर SUV विदेशों में दिखा दी है। अब उम्मीद है कि यह कार भारत में अगले साल के शुरुवात यानि 2026 के जनवरी से जून के बीच आ जाएगी।
यह SUV सीधे Mahindra XUV700 से मुकाबला करेगी।

रेनॉल्ट के इस गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स होंगे

  • दो बड़ी स्क्रीन – एक म्यूजिक सिस्टम के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए
  • वायरलेस चार्जिंग
  • फ्रंट सीट में मसाज फीचर
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • एडवांस ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स (ADAS लेवल-2)
  • रियर एसी वेंट्स और कनेक्टेड कार टेक

अभिन फ़िलहाल जो विदेश में लांच किया गए मॉडल में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 158 बीएचपी की ताकत और 270 एनएम टॉर्क देता है। इसे DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
भारत में इसकी कीमत लगभग 17 से 26 लाख रुपये तक हो सकती है।

निसान की आने वाली SUV 7-सीटर

जापानी कंपनी Nissan भी इस रेस में जल्द ही उतरने की तैयारी में है। कंपनी एक नई 7-सीटर SUV पर काम कर रही है, जिसे भारतीय बाजार के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
यह गाड़ी 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है।

Nissan 7-सीटर SUV मुख्य फीचर्स

  • बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम
  • वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी
  • 360-डिग्री कैमरा
  • वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक सीटें
  • प्रीमियम इंटीरियर
  • ADAS जैसी सुरक्षा सुविधाएं

आने वाली इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। साथ ही हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलने की निसान से उम्मीद है।
इस SUV की अनुमानित कीमत 17 से 26 लाख रुपये (ऑन-रोड) तक रह सकती है।

हुंडई की नई SUV

कोरियाई मैन्युफैक्चरर Hyundai इस समय Alcazar SUV बेच रही है, लेकिन अब कंपनी एक नई 7-सीटर प्रीमियम SUV लाने की योजना बना रही है।
यह मॉडल पूरी तरह नया होगा और इसे 2027 तक विश्व भर के बाजार में उतारा जा सकता है।

हुँदाई की नै SUVV के संभावित फीचर्स —

  • लगभग 13 इंच का बड़ा टचस्क्रीन
  • डिजिटल डिस्प्ले
  • एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS लेवल-2)
  • दूसरी पंक्ति में कैप्टन और बेंच सीट का विकल्प
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बड़ा सनरूफ

ऐसा माना जा रहा है की इस गाडी के इंजन के रूप में इसमें 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन आने की उम्मीद है।
इसकी कीमत करीब 18 से 27 लाख रुपये के बीच रह सकती है।

Mahindra XUV700 को कटी टक्कर दे पाएंगे ?

SUV का बाजार भारत में लगातार बढ़ रहा है। अब जब रेनो, निसान और हुंडई जैसी कंपनियां अपनी नई 7-सीटर गाड़ियां लाने वाली हैं, तो Mahindra XUV700 को कड़ी टक्कर मिलेगी।

नई SUV में आरामदायक सीटें, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और ज्यादा सुरक्षा फीचर्स दिए जा रहे हैं। आने वाले सालों में इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने वाली है।

समाय के साथ साथ और भी फीचर्स इन गाडियों के कंपनी से पता चलेंगे । और महिंद्रा भी कम्पटीशन को गंभीरता से लेगा, तो ये कड़ी टक्कर तो देखने लायक होगी।

Hindinewser

Hindi Newser Desk

हिंदी न्यूज़र, हिंदी और अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ का एक समर्पित समूह है। टीम राजनीति, व्यवसाय और मार्केट, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और वैश्विक खबरों पर ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी पाठकों को प्रदान करती है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और पठनीय न्यूज़ पहुँचाना है।

Cyclone Montha

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में उठ रहा “Cyclone Montha” सेना पूरी तरह अलर्ट

india women vs bangladesh women odi worldcup 2025

भारत-बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप मैच बारिश से रद्द, टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन बेकार गया

Gallery

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31