रावलपिंडी, 28 अक्टूबर 2025:
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 55 रनों से हरा दिया।
इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, लेकिन साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की पाकिस्तान का फैसला गलत साबित किया।
साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों की धमाकेदार बल्लेबाज़ी
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 194 रन बनाए।
टीम की शुरुआत आक्रामक रही, रीज़ा हेंड्रिक्स (60 रन, 40 गेंद) ने शानदार अर्धशतक जड़ा।
उनके साथ डी कॉक (23 रन) और टोनी डी ज़ोरज़ी (33 रन) ने तेज़ पारी खेलकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।
जॉर्ज लिंडे ने भी निचले क्रम में 22 गेंदों पर 36 रन ठोके और स्कोर को लगभग 200 तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज़ ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके और सबसे सफल गेंदबाज़ रहे।
साइम अय्यूब को भी 2 विकेट मिले, जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच में नसीम शाह ने पॉवरप्ले में २९ रन दिए।
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी बिखर गई
195 रन्स का लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 139 रन पर ढेर हो गई।
शुरुआत से ही टीम दबाव में नजर आई।
साहिबज़ादा फरहान (24 रन) और साइम अय्यूब (37 रन) थोड़ी अच्छी शुरुवात दी लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिक नहीं पाया।
कप्तान सलमान आगा और बाबर आज़म दोनों सस्ते में आउट हो गए।
मोहम्मद नवाज़ ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और 20 गेंदों में 36 रन बनाए, लेकिन उन्हें कोई साथ नहीं मिला।
निचले क्रम के बल्लेबाज़ भी जल्दी पवेलियन लौट गए और पूरी टीम 139 पर सिमट गई।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने मचाई तबाही
साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की।
उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी।
जॉर्ज लिंडे ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि लिज़ार्ड विलियम्स को 2 सफलता मिली।
टीम के गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट निकालकर पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया।
साउथ अफ्रीका की फील्डिंग भी शानदार रही, डी कॉक ने विकेट के पीछे बेहतरीन स्टंपिंग और कैच पकड़े।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान मैच का टर्निंग पॉइंट
मैच का सबसे बड़ा मोड़ 10वें ओवर के बाद आया, जब साइम अय्यूब और उस्मान खान के आउट होने के बाद
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी बिखर गई।
मोहम्मद नवाज़ के अलावा कोई खिलाड़ी दो अंकों तक नहीं पहुंच सका।
इसके बाद साउथ अफ्रीका के स्पिनर और तेज़ गेंदबाज़ दोनों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
साउथ अफ्रीका:
194/9 (20 ओवर)
रीज़ा हेंड्रिक्स – 60, जॉर्ज लिंडे – 36
मोहम्मद नवाज़ – 3/26, साइम अय्यूब – 2/31
पाकिस्तान:
139/10 (18.1 ओवर)
साइम अय्यूब – 37, मोहम्मद नवाज़ – 36
कॉर्बिन बॉश – 4/14, जॉर्ज लिंडे – 3/31
परिणाम:
साउथ अफ्रीका ने मैच 55 रनों से जीता।
सीरीज़ में बढ़त और अगला मुकाबला
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर में खेला जाएगा।
पाकिस्तान के लिए यह मैच “करो या मरो” जैसा रहेगा, वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज़ जीत पर नज़र रखेगी।





