ताइपे, 16 अक्टूबर 2025 –
दुनिया की स्मार्टफोन मार्केट में फिर एक बार हलचल मच गई है, क्योंकि OPPO ने अपना नया फ्लैगशिप फोन Find X9 सीरीज़ को बड़े जोरो शोरो से लॉन्च कर दिया है।
ओप्पो फाइंड X9 सीरीज में दो मॉडल हैं – Find X9 Pro और Find X9, जिन्हें सबसे पहले चीन में बिक्री के लिए उतारा गया है।
इस बार OPPO ने फाइंड X9 सीरीज में डिज़ाइन, कैमरा और बैटरी – तीनों क्षेत्रों में बड़ा अपग्रेड दिया है।
फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 2 अरब पिक्सल का हस्सलब्लैड टेलीफोटो कैमरा, और 7000mAh से अधिक की बैटरी दी गई है।
कंपनी का कहना है कि यह फोन vivo के नए मॉडल्स जैसे x200 pro को सीधी चुनौती देगा।
ओप्पो Find X9 स्लिम लुक, पावरफुल परफॉर्मेंस
Find X9 सीरीज़ के फ़ोन देखने में बेहद प्रीमियम लगते है।
इसका कैमरा मॉड्यूल अब स्क्वायर डिज़ाइन में है, जो देखने में सुंदर होने के साथ-साथ हाथ में पकड़ने पर सुविधाजनक भी है।
OPPO ने फोन को हल्का रखते हुए भी इसमें बड़ी बैटरी और शक्तिशाली कैमरा एक साथ देने का बढ़िया काम किया है।
नई तकनीक की मदद से बैटरी की क्षमता में करीब 1000mAh की बढ़ोतरी की गई है।
Find X9 Pro: 7500mAh
Find X9: 7025mAh
दोनों में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है, जो फोन को मिनटों में चार्ज कर देती है।
शक्तिशाली Dimensity 9500 चिपसेट – और भी तेज़, और भी स्मूद
OPPO ने इस बार MediaTek के साथ हात मिलकर Find X9 सीरीज़ के लिए खास Dimensity 9500 प्रोसेसर तैयार किया है।
इसके साथ कंपनी ने अपना खुद का Tidal Engine सिस्टम लगाया है, जो दोनों मिलके परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है और बैटरी की खपत घटाता है।
गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कैमरा यूज़ के दौरान यह चिपसेट बेहतरीन रिज़ल्ट देता है ऐसा ओप्पो कम्पनी का कहना है।
ओप्पो का ये फ़ोन का डिस्प्ले बेहद ब्राइट और आंखों के लिए आरामदायक है
Find X9 Pro में 6.78 इंच और Find X9 में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
दोनों में बेहद पतले बेज़ल हैं और स्क्रीन का हिस्सा लगभग 95% तक फ्रंट पैनल को कवर करता है।
मुख्य फीचर्स:
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- अधिकतम 3600 निट्स की ब्राइटनेस
- 3840Hz PWM डिमिंग
- TÜV Rheinland आई-प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन
- इससे फोन कम रोशनी में आंखों के लिए सहज और तेज़ धूप में भी साफ़ नज़र आता है।
AI से भरपूर नया ColorOS 16 भी मिलेगा
Find X9 सीरीज़ में ओप्पो कंपनी का नया ColorOS 16 दिया गया है।
यह सॉफ्टवेयर अब पहले से ज़्यादा स्मार्ट है और इसमें Google Gemini AI का इंटीग्रेशन जो की बहुत फायदेमंद साबित होगा।
अब सिर्फ आवाज से ही आप कई काम कर सकते हैं —
जैसे नोट बनाना, वेब ब्राउज़िंग करना, अलार्म लगाना, या किसी सेव किए गए कंटेंट को सर्च करना।
साथ ही इसमें “AI मेमोरी वॉल्ट” नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को पहचानकर
आपके लिए उसे सेव, व्यवस्थित और जरूरत पड़ने पर याद दिलाता है।
हस्सलब्लैड कैमरा – ओप्पो का मोबाइल फोटोग्राफी में नया कीर्तिमान
OPPO ने कैमरे के क्षेत्र में इस बार एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Find X9 Pro में 2 अरब पिक्सल वाला हस्सलब्लैड टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS स्टेबलाइजेशन के साथ आता है।
इस कैमरे में 10 सेंटीमीटर तक क्लोज़अप माइक्रो शूटिंग की सुविधा है।
मुख्य कैमरा 50MP Sony LYT-828 सेंसर के साथ आता है, जो बेहतर लाइट, डिटेल और कलर देता है।
इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है जो ग्रुप फोटो और नेचर शॉट्स के लिए शानदार है।
OPPO ने इसमें “कलर टेम्परेचर सेंसिंग” तकनीक जोड़ी है, जिससे फोटो के रंग अधिक नैचुरल और त्वचा के टोन वास्तविक दिखते हैं।
वीडियो शूटिंग में DSLR जैसी क्वालिटी देता है ओप्पो Find X9
Find X9 सीरीज़ 4K 120fps Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट करती है।
यह फीचर अभी किसी और Android फोन में नहीं है।
फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 4K 60fps वीडियो शूट किया जा सकता है।
OPPO ने इसके साथ हस्सलब्लैड एक्सटेंडेड ज़ूम किट भी पेश की है, जिससे आप 10x ऑप्टिकल ज़ूम तक शूट कर सकते हैं।
यह फीचर ट्रैवल और प्रोफेशनल शूटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है।
Find X9 सीरीज़ – भारत में कब आएगा?
ओप्पो कंपनी ने बताया है कि Find X9 सीरीज़ को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
हालांकि, अभी तक भारत और अंतरराष्ट्रीय कीमत की या लॉन्चिंग की घोषणा नहीं की गई है।
फिलहाल यह चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और ताइवान, भारत जैसे बाजारों में आने की उम्मीद है।
Find X9 सीरीज़ लांच का मकसद
Find X9 सीरीज़ साफ़ दिखाती है कि OPPO अब सिर्फ फोन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस बेच रहा है।
2 अरब पिक्सल कैमरा, 7500mAh बैटरी और Dimensity 9500 प्रोसेसर इसे 2025 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप फोनों में शामिल कर सकते हैं।
अब देखना ये है कि क्या ये फोन vivo और Samsung जैसे दिग्गजों को टक्कर दे पाएगा।
Source: Oppo Official Sites and Oppo Social Media





